भागलपुर

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन, जल्द बनेगा कबूतरा स्थान वाला सड़क।। Inquilabindia


नवगछिया- रंगरा प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में रेलवे क्रासिंग 9 से एन.एच. 31 तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत योजना से आर. डब्ल्यू. डी. सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नारियल फोड़कर किया। जिसकी प्राक्कलित राशि 84 लाख 56 हजार 509 रुपये से लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक का माल्यार्पण सहित समारोह का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। सभी गांव में बराबर विकास हुआ है। किसी के साथ भेदभाव नही है। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने किया। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, पी.ए. मुन्ना जायसवाल, कनीय अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, डॉ दीपक साह, संवेदक प्रतिनिधि सौरभ कुमार, ज्ञान शक सिंह, अभिषेक कुमार, पंच प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार उर्फ डब्लू यादव, पंकज पोद्दार, राजद के युवा उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजद के जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने भवानीपुर के कबूतरा स्थान से लेकर सुरेश शर्मा के घर तक व दूसरी तरफ मुख्य सड़क दामोदर झा के घर से कबूतरा स्थान तक आर. डब्ल्यू सड़क निर्माण कराने का मांग किया। जिस पर उन्होंने शीघ्र निर्माण पर अपनी सहमति जताते हुए विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button