नवगछिया में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

IMG 20260512 WA0066

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में मंगलवार  को अप्रैल माह की मासिक अपराध गोष्ठी पुलिस केंद्र नवगछिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी (मुख्यालय), डीएसपी (यातायात), अंचल निरीक्षक नवगछिया-बिहपुर सहित सभी थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में लंबित कांड, वारंट निष्पादन, कुर्की की कार्रवाई और भूमि विवाद मामलों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बीएनएसएस की धारा 126/128/129 और सीसीए-03 के तहत की गई कार्रवाई का आकलन करते हुए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

img 20260512 wa00677207770991561720415


एसपी ने जब्त शराब, स्मैक, गांजा व अन्य मादक पदार्थों के त्वरित विनष्टीकरण, राजसात प्रस्ताव भेजने और हथियार व शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। कांडों में जब्त प्रदर्शों को विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजने, ई-साक्ष्य अपलोड करने और IRAD/eDAR में प्रविष्टि अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।


गंभीर मामलों—हत्या, लूट, गृहभेदन, पॉक्सो, दुष्कर्म व एससी/एसटी कांडों—की अलग से समीक्षा की गई। 300 दिनों से अधिक लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *