भागलपुर

बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास की दी जानकारी ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के झंडापुर स्थित कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को 110 वीं बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रांगण में प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वेता कुमारी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में गीतांजलि, प्रीति, अलका, पलक, जूली, शिवानी, राखी, प्रेमलता, अंशु, साक्षी, रानी सोनी, मीनाक्षी, निक्की, करीना आदि छात्राओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं जल संरक्षण विषय पर अमर, आर्यन, कुणाल, प्रिंस, सोनू, साजन और पोरस द्वारा प्रस्तुत मूक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन स्वतंत्र शिक्षक अच्युतानंद पाठक ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मड़वा पूरब दरोगा प्रसाद सिंह, गोपगुट जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक, ग्रामीण शिवनंदन सिंह मौजूद थे।कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अनिता , क्रांति, रोमा, रजनीकांत, रविशंकर झा, मनीष, दयानंद, तबरेज, मधुलता, रोहित, पवन और बाबुल आदि की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button