बिहार

08 दिसंबर को सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के तारापुर में होने वाला संभावित दौरा को लेकर मुंगेर जिला अधिकारी ने तारापुर आईबी का किया निरीक्षण

अपने मातहत पदाधिकारियों के साथ तारापुर पहुंचकर सिंचाई अवर
प्रमंडल के आई बी व खेल मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया

निरीक्षण का उद्देश्य 08 दिसंबर को सुबे के मुखिया नीतीश कुमार का तारापुर में होने वाला संभावित दौरा बताया जा रहा है तारापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सिंचाई का अवर प्रमंडल के आई बी में विश्राम करेंगे वही आईबी के ठीक सामने के खेल मैदान में विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्या सुन उसका समाधान करेंगे ऐसी जानकारी मिल रही है
हेलाकी इसकी पुष्टि प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा अब तक नहीं की गई है मुख्यमंत्री के 0 8 दिसंबर को तारापुर आने की खबर पर प्रशासनिक
पदाधिकारी अभी से चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुट गई है इसी कड़ी में तारापुर पहुंचे जिलाधिकारी ने आईबी में चल रहे साफ-सफाई रंगाई पुताई के काम को बारीकी से देखते हुए एक-एक कमरे का जायजा लिया
वही काम करवा रहे पदाधिकारी व एजेंसी को आईबी परिसर के अंदर जहां-तहां उगाए कटीले झारी की सफाई करवाने को कहा आगे कहा कि पानी बिजली व साफ सफाई में किसी तरह की थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए वही आईबी परिसर के बाहर बनाए जा रहे हैं पीसीसी सड़क को दक्षिण दिशा की ओर और आगे तक बनाने का निर्देश दिया खेल मैदान के चारों ओर उग आए झाड़ी को साफ करवाने व मैदान को समतल करने का भी निर्देश पदाधिकारीदूय को दिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button