भागलपुर

नवगछिया पुलिस केंद्र में 12 नव प्रोन्नत एएसआई के सम्मान में आयोजित हुई गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी

नवगछिया । नवगछिया पुलिस केंद्र में 12 नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के सम्मान में गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नई रैंक के स्टार लगाकर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में वृद्धि का भी दायित्व है। उन्होंने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों से निष्पक्षता, ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों द्वारा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और विधि-सम्मत कार्यप्रणाली के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

पीपिंग सेरेमनी में एएसआई पद पर प्रोन्नत हुए पुलिसकर्मी: मुन्ना राय, दिलीप पासवान, शैलेन्द्र कुमार, सर्वजीत कुमार, ज्ञानिकर कुमार, रजनीश कुमार, रोशन कुमार, रूपेश कुमारी, पिंकू कुमार, अविनाश कुमार, उपेन्द्र कुमार एवं अकबर अली।

img 20260708 wa00215315923048757443886

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button