भागलपुर

नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी — महज 24 घंटे में हत्या कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहानगीरपुर वैसी गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा पुराना झगड़ा हिंसक टकराव में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान एक वृद्ध की दबिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा थाना पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

मृतक की पहचान जहानगीरपुर निवासी कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक की पुत्री के आवेदन पर रंगरा थाना कांड संख्या 155/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं –

  1. मोहन यादव, पिता – स्व. बीजो यादव
  2. पप्पू यादव, पिता – स्व. बालदेव यादव
  3. पूजा देवी, पति – पवन साह
    (सभी निवासी – जहानगीरपुर वैसी, थाना रंगरा, जिला भागलपुर)

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का मूल कारण वर्षों से चल रहा संपत्ति विवाद था, जो अंततः खूनी संघर्ष में बदल गया।

नवगछिया पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह से कार्रवाई होती रही, तो अपराधियों में कानून का डर बना रहेगा।

पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने कहा— “अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच पाना नामुमकिन है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button