भागलपुर

उजले बालू की अबैध खनन को लेकर नवगछिया एसडीओ ने की कार्यवाई ।। Inquilabindia


08 ट्रैक्टर एक जेसीबी जप्त, मौके से 08 चालक गिरफ्तार
आठ ट्रैक्टर व जेसीबी मालीक का नाम पता कर नामजद करने की तैयारी

नवगछिया। रविवार को नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा इलाके के बाबा बिशु रावत पूल के समीप कोसी नदी किनारे बालू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अबैध रूप से खनन को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के साथ छापेमारी कर बड़ी कार्यवाई की गई। इस दौरान अबैध खनन करने वाले बालू माफियाओ के बीच हड़कंप मच गया। खनन स्थल पर अचानक पहुंचे पुलिस प्रशासन को देखकर ट्रैक्टर व जेसीबी चालक समेत बालू माफियाओ बीच अफरातफरी मच गया। पुलिस को देख सभी चालक व वाहन मालिक भागने सफल रहे। पुलिस ने खदेड़कर आठ ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान पुलिस ने अबैध खनन में लगे 08 ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जप्त कर लिया गया। मामले को लेकर नदी थाना में माइनिंग ऑफिसर की मौजूदगी में बालू माफिया के विरुद्ध अबैध खनन का मामला दर्ज किया गया। साथ ही आठ ट्रैक्टर और एक जेसीबी जप्त कर नदी थाना लाया गया। नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस अबैध खनन मामले में बालू माफिया सहित ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार यादव, विपिन कुमार यादव, दिलीप कुमार मेहता, राजेश शर्मा चारो मिल्की नवगछिया का निवासी बताया जाता है। वहीं गोला टोला कदवा के साहब कुमार शर्मा, कदवा बगरी टोला के डिस्को कुमार पंडित, नवगछिया सकुचा के मुन्ना यादव, कदवा प्रतापनगर के अजय राय को गिरफ्तार किया गया। नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वाहन मालिक का पता किया जा रहा है, कुल आठ ट्रैक्टर व एक जेसीबी वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। देर शाम माइनिंग ऑफिसर नदी थाना पहुंचे और मामला दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button