खगड़ियाबिहार

अच्छी शिक्षा के साथ ही साथ संस्कारवान बच्चे बनाने हीं हमारी लक्ष्य

IMG 20220301 WA0007

खगड़िया जिला के परबत्ता बाजार स्थित तारा मां एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अंतर्गत “तक्षशिला वैदिक विद्यालय” का उद्घाटन डॉक्टर बोधि कश्यप (अध्यात्मिक गुरु मुजफ्फरपुर), श्री प्रभाकर प्रभात, (अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खगरिया), श्री रामचंद्र सिंह (समाजसेवी समस्तीपुर) जय जय राम (पूर्व मुखिया एवं सामाजसेवी) विद्यालय के निदेशक उज्जवल कुमार श्रीवास्तव, सह निदेशिका एवं प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु ने इस संस्था को अपने आशीर्वचन से इसकी बढ़ोतरी का आशीर्वाद दिया ।

IMG 20220301 WA0008

वहीं मौजूद प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष सह समाजसेवी रामचंद्र सिंह एवं जय जय राम ने विद्यालय संबंधी अपने विचार कई आवश्यक विचार प्रकट किए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में आई डॉक्टर बोधी कश्यप ने मुख्य रूप से बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों पर भी ध्यान आकर्षित कराते हुए बताई किए आज के समय में अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल आओ मैं सिर्फ और सिर्फ अंग्रेजी बोलना से ही उनका उज्जवल भविष्य नहीं हो सकती आने वाले समय में और वर्तमान समय में भी बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छी संस्कार अच्छे विचार पर मुख्य रूप से अपनी बातों को मौजूद लोगों के बीच रखें। वहीं मौजूद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस बात पर प्रसन्नता पुर्वक सहमति दिए और इनके सभी विचारों और निर्देशों को भी दिल से स्वीकार किया।

IMG 20220301 WA0006

अंततः निदेशिका एवं प्राचार्या रेखा सिंह ने बताई कि प्रत्येक बच्चे का रचनात्मक, क्रियात्मक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास करना ही इस विद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है और जिसपर हमेशा हमारे विद्यालय के हर एक सदस्य मिलकर निश्चित ही कर दिखाएंगे। हमारे विद्यालय के बच्चे इंग्लिश तो जरूर बोलेंगे लेकिन हिंदी और वैदिक को नहीं भुलने देंगे। अच्छी शिक्षा के साथ ही साथ संस्कारवान बच्चों के बनाने हीं हमारी सपने हैं। मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका नतनीता, अनन्या, उमाशंकर चौधरी, दिवाकर चौधरी, रंजीत, पूजा, जागृति, खुशी आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20220301 WA0004

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button