सराफ कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बनाया संगठन, देंगे महाविद्यालय के विकास में योगदान ।। Inquilabindia

नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को शिक्षकेत्तर कर्मियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डोमन हरिजन को अध्यक्ष, राजेन्द्र मंडल एवं प्रियंबदा देवी उपाध्यक्ष, सचिव श्याम सुन्दर आजाद, उपसचिव राजेश कुमार कानोडिया, कोषाध्यक्ष अवध नारायण यादव का चयन किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विरेन्द्र कुमार सिंह, किशोर गौरव, अशोक कुमार सिंह, ममता देवी, चमकलाल राम, मुरली मोहन झा, अशोक कुमार गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मौके पर सभी सदस्यों को यह भी जानकारी दी गयी कि यह चुनाव एक साल के लिए ही किया गया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने रामचरित मानस की शपथ लेते हुए कहा कि हम सभी महाविद्यालय कर्मी इस महाविद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार हैं और रहेंगे।



