भागलपुर

ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को फंदे से लटकाया ।। Inquilabindia

  • पांच लाख व मोटरसाइकिल के लिए तीन साल से कर रहे थे प्रताड़ित, पति और सास हिरासत में, घटना के बाद मृतक महिला का बड़ा पुत्र लापता
  • मृतका के पति और सास हिरासत में
  • ससुराल वाले मृतक महिला को तीन साल से कर रहे थे दहेज के लिए प्रताड़ित

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो वार्ड संख्या- 10 में मंगलवार की देर शाम महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या कर दिया औऱ शव को उसके ही रूम में पंखे से लटका दिया। मृतक महिला थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी स्व राजेश साह की 26 वर्षीय पुत्री सिंपल देवी है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस दलबल के साथ हरियो गाँव पहुंचे और जांच पडताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इधर घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दिया गया।

जिसके बाद मृतका के भाई विशाल कुमार और चाचा सुमन कुमार, प्रदीप कुमार व अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुमंडल असप्ताल नवगछिया पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही ससुराल वालों ने महिला के शव को फंदे से उतार लिया था। वही मृतक महिला का बड़ा पुत्र आशीष भी लापता बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मृतका सिंपल देवी की शादी 2011 में हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हरियो के शशिनाथ गुप्ता के साथ हुआ था। जिसमे एक लाख रूपीए समेत जेवरात और अन्य समान दहेज स्वरूप दिया गया था।

शादी के बाद सिंपल को दो पुत्र आशीष कुमार 6 वर्ष और हरिशंकर कुमार 4 वर्ष है। भाई विशाल ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले तीन साल से सिंपल को उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपया और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। साथ ही सिंपल के साथ अमानवीय व्यवहार व मारपीट किया करते थे। विशाल ने बताया कि घटना के दिन भी बहन के साथ सभी ने मारपीट किया था और चाचा हृदय नारायण साह बभनगामा से हरियो पहुंचकर पंचायत भी किया था।

वही दोपहर तीन बजे सिंपल ने भाई विशाल को फ़ोन पर बताया था कि ससुराल में वह नौकरानी के तरह रह रही है। सभी उसके साथ मारपीट किया करते हैं। विशाल ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद उसका बड़ा भांजा आशीष कुमार 06 वर्ष को चाचा अमरनाथ गुप्ता साथ लेकर कही लापता हो गया है। मामले को लेकर मृतक महिला के भाई विशाल कुमार के लिखित आवेदन पर बिहपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

जिसमे मृतक महिला के देवर अमरनाथ गुप्ता, ससुर रामदेव साह, बहनोई शशिनाथ गुप्ता, सास सनीचरी देवी, गोतनी कोमल देवी और ननद डेजी कुमारी को नामजद आरोपित किया गया है। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, लापता बच्चे की बरामदगी और फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button