भागलपुर

पायल बनी महिला जदयू (JDU) जिलाध्यक्ष ।। Inquilabindia

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड बिहार की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने 51 में से 46 संगठन जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि मुरली निवासी पायल कुमारी को नवगछिया संगठन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

पायल कुमारी के ससुर सुबोध साह 1994 से ही जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वर्तमान समय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। पायल कुमारी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुबोध साह , जिला महासचिव भवेश यादव, अनीता देवी, सुषमा कुमारी, सोनी देवी, गीता देवी, राजनंदनी, मंजू देवी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल, ललन महतो, मनोज लाल, साकेत बिहारी, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, ज्ञानसक सिंह, प्रेमलाल दास, अरुण सिंह, रंजीत मंडल, शिवशंकर चौधरी, नीतीश कुमार निराला, भीम शर्मा, त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला महासचिव प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, जयप्रकाश मंडल आदि ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button