मुहर्रम को लेकर तातारपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

1781834664817
  • भागलपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को तातारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।IMG 20260619 WA0002

बैठक के दौरान अधिकारियों ने आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मुहर्रम जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए।

मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बी/114 बटालियन द्रुत कार्य बल के अधिकारियों ने भी भाग लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें सामाजिक समरसता एवं सामुदायिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बैठक के अंत में सभी ने मुहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *