खगड़िया

जदयू कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के आरोप को बताया बेबुनियाद

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार और पत्रकार रविकांत चौरसिया प्रकरण में दोनों पक्षों द्वारा परबत्ता थाना में आवेदन देने के ऊपर दोनों पर हुई प्राथमिकी दर्ज। जिसके पश्चात परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के आवास पर उनके कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि विधायक पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं । सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में यह सब कुचक्र रचा गया है । जबकि सच्चाई यह है कि पत्रकार विधायक आवास से मिठाई खा कर गए थे।

1664940702552

इस मामले में जदयू प्रवक्ता मनमन बाबा, मिथलेश कुमार, मुखिया राहुल कुमार, मनिभुषण कुमार, सुबोध साह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते मंगलवार को फर्जी यूट्यूब पत्रकार विधायक के आवास पर आर्थिक मदद मांगने पहुंचे थे, जहां विधायक से पत्रकार रविकांत चौरसिया ने पचास हजार रुपए की मांग की थी । जो गोगरी अनुमंडल में कार्यालय खोलने की बात कहीं, इसके उपरांत विधायक द्वारा इंकार करने पर घंटों देर बाद विपक्षियों के कथनानुसार गलत आरोप लगाया तथा पूरी घटना को सुनियोजित बताया। फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप के बीच पत्रकार व विधायक का मामला थाना पहुंच गया है। जहां दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । पत्रकार के आवेदन पर विधायक व उनके निजी सचिव के विरुद्ध केस संख्या 429/22 दर्ज कराया गया हैं। जहां दूसरी तरफ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के आवेदन पर परबत्ता थाना में पत्रकार के विरुद्ध केश संख्या 426/22 दर्ज किया गया है। जिसमें पत्रकार द्वारा विधायक की छवि प्रतिष्ठा धूमिल करने सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग व धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। इसके अद्यतन वरीय प्रशासनिक अधिकारीयों के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20220309 WA0010 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button