भागलपुर

पुलिस का छापा, वारंटी मृत्युंजय ठाकुर गिरफ्तार

बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में शुक्रवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर  फरार वारंटी मृत्युंजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया।

img 20241228 wa00003767183950319145930

पुलिस की सटीक कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार मृत्युंजय ठाकुर पर लंबे  वारंट जारी था, और वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने सटीक योजना बनाकर उसे काबू में कर लिया।

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय

इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button