भागलपुर

प्रेमलाल बने जदयू अनुसूचित-जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ।।

नवगछिया। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के अनुसूचित-जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस बाबत नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि प्रेमलाल दास को अनुसूचित-जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले वे लगातार पांच बार महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला महासचिव भवेश यादव, प्रिंस पटेल व अन्य ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button