भागलपुर

अमरी विशनपुर दियारा से 14 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी बरामद

नवगछिया – बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरी विशनपुर गंगा दियारा में रविवार को एक विक्षिप्त किशोरी उम्र करीब 14-15 वर्ष कही से भटककर अमरी बिशनपुर पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को अविलंब कार्यवाई का आदेश दिया। मौके पर पहुंची बिहपुर थाना के दारोगा ओमप्रकाश सिंह, रिया कुमारी सहित महिला पुलिस बल के सहयोग से किशोरी को गलत हाथों में पड़ने से पूर्व बरामद कर लड़की को बालिका गृह भागलपुर में भर्ती कराया। बिहपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 14-15 वर्ष है। विक्षिप्त प्रतित होता है। नाम पता बताने में सक्षम नहीं है। किशोरी की मेडिकल करवा कर बालिका ग्रह में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button