Road Accident – रांची में डुमरिया बुजुर्ग के एक दंपति हुए सड़क दुघर्टना का शिकार, पति की मौत व पत्नी की स्थिति गंभीर

श्रवण आकाश, खगड़िया

Road Accident – खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी सद्देव राय के पुत्र व थलसेना से सेवानिवृत्त विजेन्द्र राय की रांची खटेंगा में सड़क दुघर्टना में हुई मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल और क्षेत्रों में मातमी दृश्य हुई कायम। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक विजेन्द्र राय संध्या में अपनी पत्नी प्रिति राय के साथ रांची के खेलगांव रोड पर खटेंगा पैट्रोल पंप के पास से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन का शिकार हो सड़क दुघर्टना (Road Accident) का शिकार हो गए। जिसमें विजेन्द्र राय की घटनास्थल पर ही मौत होने की बात सामने आई है और वही सड़क दुघर्टना में मृतक की पत्नी प्रिती राय की भी चोटें लगने की बात बताई जा रही है, पर फिलहाल खतरे से बाहर है।

img 20230819 wa00014737321645566968567

Road Accident – इतना ही नहीं, बताते चलें कि मृतक रांची के खटेंगा में हीं अपनी एक घर बनाकर अपने परिवार संग सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा था और आर्मी से रिटायर्ड हो हजारीबाग टेंडवा एनटीपीसी में कार्यरत थे। वहीं संध्या के वक्त आवश्यक सामानों की खरीदारी करने अपनी पत्नी संग बाजार जा रहा था कि रास्ते में ही (Road Accident) सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए। अंततः बताते चलें कि उक्त घटनाक्रम की सुचना से डुमरिया बुजुर्ग गांव में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के बीच मातमी दृश्य कायम है। अंततः प्राप्त जानकारी अनुसार रांची से मृतक का शव शनिवार सुबह तकरीबन ग्यारह बजे डुमरिया बुजुर्ग पैतृक गांव पहुंचने की बात बताई जा रही है और दोपहर बाद अगुवानी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की जाएगी।

इंक़लाब इंडिया भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज पोर्टल में से एक है। यहां आपको हर छोटी -बड़ी खबरों से रूबरू होने को मिलेगा। देश के प्रमुख शहर के साथ बिहार झारखंड के प्रत्येक जिलों से हमारी रिपोर्टिंग कार्य प्रगति पर है, अगर हमारे पोर्टल के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हो तो जल्द संपर्क करे +91 9547748796 आपकी सहायता करने में हमें गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Leave a Comment