भागलपुर

सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया।

नवगछिया सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने सोनपुर रेल मंडल के नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल कर्मी व उसके परिवार की स्वस्थ्य जांच की गई। हाइपर टेंशन, सुगर के मरीज को भी देखा गया। रेल कर्मी के 92 परिवारों की जांच किया गया। रेलकर्मी को कार्य के लिए सोनपुर कार्यालय जाना पड़ता था। इसकों लेकर सोनपुर कार्यालय के सभी पदाधिकारी नवगछिया स्टेशन पर मौजूद थे। रेल कर्मी की समस्या को देखकर उसका समाधान किया गया। स्टेशन के सौदर्यीकरण का कार्य काफी स्लो हो रहा है। अभी तक केवल खुदाई ही आरंभ हुई। ठेकेदार से पूछने पर बताया कि दो जगहों पर कार्य कर रहे हैं। वहां का कार्य पूरा होने पर यहां तेजी से कार्य किया जायेगा। इस वर्ष के अंत तक कार्य दिखने लगेगा। स्टेशन पर डीस्ले सिस्टम भी लगाया जायेगा। पार्सल के लिए डिमांड देखने पड़ेगा। पार्सल के कारण गाड़ी का ठहराव अधिक देर देना पड़ता है। इसमें बहुत सारी तकनीकी समस्या है। माल गौदाम में व्यपारियों एंव किसानों लोडिंग व अनलोडिंग में होने वाली समस्या से डीआरएम को अवगत करवाया। डीआरएएम ने कहा कि माल गोदाम में जगह की कमी के कारण इस तरह की समस्या हो रही है। सभी समपार फाटक को बंद किया जायेगा। जरूरत हुई तो वहां पर अंडरपास बनाया जायेगा। अंडरपास जल्द बन भी जाता है। सीसीटीवी कैमरा का कमांड जीआरपी एवं आरपीएफ कक्ष में भी दिया जायेगा। राजधानी सहित अन्य गाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देना काफी गलत है। इसके लिए रेलवे लाइन के पास के लोगों को जागरूक किया जायेगा। डीआरएम ने सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान नवगछिया स्टेशन पर डीआरएम की अध्यक्षता में एक संरक्षा सेमिनार का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक सलाह एवं दिशा-निर्देश दिए। नवगछिया में डीआरएम ने सभी विभागों के कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा तथा नवगछिया में सभी विभागों की संरक्षा एवं कार्यप्रदर्शन की ऑडिट भी की। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा अन्य शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, प्रतीक्षालयों, टिकट काउंटरों और अन्य यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन कर्मचारियों को सुरक्षा और यात्री संतुष्टि को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button