भागलपुर

सुल्तानगंज पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान ।। Inquilabindia

सुल्तानगंज पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर के समीप वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के निर्देश पर महिला एसआई किरण सोनी के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं नशा मुक्त को लेकर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान । इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले सभी मोटरसाइकिल वाहनों का जांच पड़ताल करते हुए बिना हेलमेट एवं बाइक पर ट्रिपल लोडिंग के चल रहे ।

यात्रियों का चालान भी काटा गया। वही बाइक में लगे डिक्की सहित वाहन चालकों की तलाशी ली गई । इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं नशा मुक्त को लेकर थाना परिसर के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। और साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें । सफर करते समय हेलमेंट का उपयोग करे बाइक से संबंधित सभी प्रकार की कागजात लेकर चले,ट्रिपल लोडिंग नहीं चले, और शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button