सुल्तानगंज थाना परिसर में पांच थानों के देशी शराब को किये विनष्टीकरण ।। Inquilabindia

IMG 20220331 WA0014
[espro-slider id=5813]

सुल्तानगंज थाना परिसर में पांच थानों के देशी शराब को किये विनष्टीकरण।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में विभिन्न कांडो में कुल पांच थानों के जब्त देशी शराब को मध निषेध प्रभारी के द्वारा किया गया विनष्टीकरण । इस दौरान मध निषेध प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सुलतानगंज थाना परिसर में पांच थानों के विभिन्न कांडों में जप्त 219 लीटर देशी शराब को जेसीबी द्वारा विनष्टीकरण किया गया । जिसमें सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 14, शाहकुंड थाना कांड संख्या 8, बाथ थाना कांड संख्या 4, अकबरनगर थाना कांड संख्या 1, में टोटल 219 लीटर देशी शराब को विनष्टीकरण किया गया । इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में प्रभारी अंचल निरीक्षक हरि मंडल एवं पांच थानों के पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *