भागलपुर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

नारायणपुर: मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के फलका निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार सिंह (32) के रूप में हुई है।

img 20241220 wa00012026428408922315355

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस की पीएसआई आकांक्षा सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घायल को तत्काल नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

यह हादसा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का परिणाम है, जिससे सड़कों पर सुरक्षा का सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button