अपराध

सीतामढ़ी में आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार धंधे का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को कराया मुक्त

सीतामढ़ी: जिले में एक किराये के मकान में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है. जिला पुलिस ने आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ (Sitamarhi News) किया है. यह अवैध धंधा मेहसौल ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 के सुंदर नगर स्थित एक मकान में चल रहा था. गुरूवार की शाम हेड क्वार्टर डीएसपी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

दो महिला धंधेबाज और मकान मालिक गिरफ्तार

डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक नाबालिक लड़की को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया. वहीं, दो महिला धंधेबाज और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मकान मालिक का नाम चंदन साह बताया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्केस्ट्रा की आड़ में किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. शिकायत पर पुलिस ने गिरोह के संचालक के पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा गांव स्थित आवास में भी छापेमारी की. छापेमारी से पूर्व आरोपी फरार हो गया था. गिरफ्तार युवतियों से महिला पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पिछले माह भी हुआ था खुलासा

नगर थाना पुलिस ने इस तरह के एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पिछले महीने भी किया था. यह धंधा शहर स्थित मेला रोड में चल रहा था. एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर एक युवती को मुक्त कराने के साथ-साथ दो महिला और एक पुरुष धंधेबाज को गिरफ्तार की थी. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. वहीं, सीतामढ़ी पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button