8 सितंबर को अभाविप का महा सदस्यता अभियान,1000 विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़ने का लक्ष्य ।।InquilabIndia

8 सितंबर को अभाविप का महा सदस्यता अभियान,1000 विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़ने का लक्ष्य
रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 1 सितंबर को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में कॉलेज अध्यक्ष कोमल राज एवं सह मंत्री जुली कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में कॉलेज अध्यक्ष सागर झा एवं उपाध्यक्ष अवध किशोर के नेतृत्व में चल रहा है, साथ ही नगर के निजी शैक्षणिक संस्थानों में भी नगर सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम झा के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं को अभाविप की सदस्यता दिलवाई जा रही है। इसके निमित्त अभाविप ने 8 सितंबर को अधिकतम सदस्यता का लक्ष्य लिया है। महा सदस्यता अभियान को लेकर जिला सदस्यता अभियान प्रमुख स्मृति सिंह, नगर मंत्री विश्वास वैभव नगर सदस्यता अभियान प्रमुख शिवम झा एवं कॉलेज उपाध्यक्ष मेघा कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सदस्यता अभियान प्रमुख स्मृति सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चलता है। अभाविप ने विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है, इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। छात्र छात्राओं के हित के साथ राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत बनाते हुए विद्यार्थी परिषद प्रत्येक कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवादी विचार भरता है और कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कई बड़े आंदोलनों को सलतापूर्वक अंजाम देने वाले विद्यार्थी परिषद ने कोरोना काल में समाज के बीच मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के माध्यम से लाखों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर एवं सेवा कार्यों के माध्यम से यह भी साबित किया है कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं ने देशप्रेम इस प्रकार से भरता है कि कार्यकर्ता खुद की जान से पहले समाज एवं राष्ट्र की परवाह करता है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विद्यार्थी परिषद ने हजारों पौधे लगाकर उनकी देख रेख का भी लिया है। अभाविप एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अभाविप छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाता है, भाषण, गीत, कविता, खेल क्विज, पारम्परिक परिधान प्रतियोगता आयोजन भी करता है और छात्र हितों कि खातिर आंदोलन भी करता है। संगठनराष्ट्रवादी विचार रखने वाले हर विद्यार्थी को विद्यार्थी परिषद से जुड़ना चाहिए।




