भागलपुर

बभनगामा वार्ड संख्या- 8 में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 11 घर जलकर राख, दो अग्निशमन की मदद से आग पर पाया काबू ।।

  • अनाज, भूसा, हजारों रूपीए नकद, एक बकरा भी जला

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या- 8, में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे किसान मोथरी यादव के फूंस के घर में अचानक आग लग गई। इस आगलग्गी कि घटना में करीब ग्यारह लोगो का फूंस व चदरे का घर एवं भुसखार जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि मोथरी यादव के घर के चूल्हे से उठी चिंगारी से आग पकड़ा और धीरे धीरे दूसरे-तीसरे और बगल के अन्य कई घरों को चपेट में ले लिया।

img 20220523 1137453843896896790503300 scaled

इस दौरान आग की लपटें आसमान छू रही थी। वही तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बिहपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, आईएसआई बिट्टू कुमार कमल अग्निशमन वाहन के साथ सदलबल मौके पर पहुंचे। वही नवगछिया अग्निशमन को भी बुलाया गया और ग्रामीणों की मदद से खेत लगे पम्पसेट व गड्ढा, कुंआ से बाल्टी में पानी डालकर दो घँटे की मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक आग ने ग्यारह फूंस के घरों को जलाकर राख कर दिया।

img 20220523 1125276652513205058578232 scaled

घर मे रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सभी पूरी तरह जल गया। अग्निपीड़ितों में बभनगामा निवासी मोथरी यादव का 2 घर, दो टेलर भुट्टा समेत 50 हजार की क्षति हुई। रामजी यादव का 2 घर, 1 बकरा, 10 हजार नकद, श्री यादव का 1 घर समेत गुहाल में रखा पशु का चारा भूसा कुल 40 हजार की क्षति का अनुमान लगाया। विलक्षण यादव का 1 घर, भूसा और 10 बोरा अनाज कुल 50 हजार का क्षति हुआ है।

img 20220523 1125593728626171954629278 scaled

वही पथल देव यादव, तरुण यादव, मुन्नी यादव, रामदेव यादव, पुकार यादव, रणवीर यादव, सुरेश यादव का एक एक फूंस का घर और गोहाल में रखा भूसा अनाज जलकर स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सभी खेत मे फसल तैयारी में जुटे थे। करीब ढाई-तीन लाख के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी अग्निपीड़ित दैनिक मजदूरी और ठिका पर खेत लेकर किसानी करते हैं, घटना से सभी मजदूरों का चिंता से हालात खराब है। बताया कि कर्ज लेकर खेती कर अनाज तैयारी करने के लिए रखे थे। इस बारे में बिहपुर सीओ रोहित कुमार ने कहा कि अग्निपीड़ितों को उचित मुआवजा राशी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button