बिहारराजनीति

पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरू I

अमरजीत सिंह संवादाता भागलपुर

राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, जिसको लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सीनियर एसपी निताशा गुड़िया, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और अधिकारियों के साथ कचहरी स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करने पहुंचे , और संबंधित अधिकारियों से ईवीएम के रखरखाव और वेयरहाउस में रखे ईवीएम के विषय में जानकारी हासिल की, हम आपको बता दें कि इसी वर्ष बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत त्रिस्तरीय चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से जरूरत के मुताबिक ईवीएम मशीन की मांग की थी, लेकिन पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीन उपलब्ध नहीं होने पर सरपंच और पंच का चुनाव अब बैलेट पेपर से होगा ,जबकि जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य ,मुखिया और वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button