राजनीति
एसटीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज घोर निंदनीय : अरुण यादव

एसटीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज घोर निंदनीय : अरुण यादव
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पटना में STET अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कहा कि बिहार में लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी। रोजगार विरोधी सरकार को छात्र – नौजवान उखाड़ फेंकेंगे। प्रदेश के छात्र नौजवान जब भी अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतड़ते है तब तब नीतीश सरकार लाठी-गोली के बल पर छात्र नौजवानों की आवाज को दबाना चाहती है।
यादव ने कहा कि STET अभ्यर्थियों की मांग जायज है सरकार को गंभीरता से लेते हुए नियोजन की तारीख की घोषणा करना चाहिए। नीतीश सरकार के रोजगार विरोधी नीति के कारण प्रदेश के नौजवानों में आक्रोश व्याप्त है।



