भागलपुर

नवगछिया टीम को उपविजेता बनने पर खिलाड़ियों को विधायक ऩे किया सम्मानित ।। Inquilabindia

  • खेल के साथ साथ पढाई भी जरूरी :- ई0 शैलेंद्र
    बिहपुर रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा पिछले दिनों हाजीपुर के कुशहा आश्रम में आयोजित 28 वीं बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नवगछिया उपविजेता बना। उपविजेता बनाने बाले अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा,अमन कुमार, कुमार,मुकुल कुमार,मो0 सैफ अली,अमित कुमार,गुलशन कुमार,अभिनाश कुमार,सूरज कुमार,प्रशिक्षक घनश्याम कुमार व मैनेजर अशीष कुमार को सम्मानित किया गया। सोमवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संघ के मुख्य संरक्षक सह विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र ऩे सभी खिलाड़ियों को अँवस्त्रम से सम्मानित किया।वही विधायक ने पढाई के साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास की बात कही।समारोह की अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।वहीं सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए संघ के उपाध्यक्ष श्रीहरी, मो0 शमीम उर्फ मुन्ना,मो0 इरफान आलम,समाज सेवी उत्तम कुमार,मनोज कुमार,परमानंद राय, लाल,नीलेश कुमार,जेम्स फाइट,संतोष कुमार सावानर,संजय राय, चंद्रकांत चौधरी,कल्याण झा,गोपाल कुमार,विक्की कुमार आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी। और उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।इन खिलाड़ियों को नवगछिया पुलिस जिले का गौरव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button