महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपितों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया शादी समारोह में महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपितों को परबत्ता थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित परबत्ता थाना के जमुनिया निवासी नोजी व सद्दाम है। इस संबंध में नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि जमुनिया में असामाजिक तत्वों ने शादी समारोह में बाधा उत्पन्न करने के लिए मारपीट की थी।

तत्काल पुलिस के द्वारा स्थिति को सामान्य किया गया। आदित्य कुमार के आवेदन पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें नाजो, सद्दाम को नामजद आरोपित बनाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment