देशविदेश

Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से दहले ईरान, चीन और UAE, खाड़ी देश में अब तक 3 लोगों की मौत, 8 घायल ।।

ईरान, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में शनिवार को अचानक जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई है. ईरान के स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक, देश के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप की वजह से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं. वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि चीन के शिंजियांग प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां रात को 3:30 बजे धरती हिली. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है. इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button