भागलपुर

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल का नवगछिया में प्रदर्शन ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में गुरुवार को शहर के नवगछिया स्टेशन चौक पर विहिप, बजरंग दल के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक “चितरंजन कुशवाहा” ने अपने संबोधन में कहा कि जघन्य अपराध सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। उदयपुर में हत्या के बाद अपराधियों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देकर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। वहीं उन्होंने कहा कि यह उदारवाद, विचारों की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती है।

मौके पर उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक प्रहलाद कुमार ने कहा कि हमारे देश में जीतने भी कट्टरपंथी विचार धारा के मदरसे चल रहे हैं सभी बंद होना चाहिए और मुसलमानो को भरकाने वाले ओवेशी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उपस्थित कार्यकर्ता शुभम, गुड्डू, राहुल, प्रिंस, गौरव, शिवम् आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button