भागलपुर

आम और लीची की मिठास पड़ेगी महंगी, आंधी से 20 फीसदी फसल बर्बाद ।। Inquilabindia

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान ने आम और लीची को भारी नुकसान पहुंचाया है। नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर, खरिक प्रखंड में आंधी तूफान से आम और लीची की 20 फीसदी फसल को भारी नुकसान हुआ। ऐसे में इस बार आम और लीची के शौकीनों को अपने पसंदीदा फलों के ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। उद्यान विभाग तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

img 20220520 0551254981754972594533726

आम का सीजन होने और पेड़ों में भरपूर बौर आने से किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद जगी थी। लेकिन समय-समय पर आ रही आंधी तूफान से पेड़ों से आम और लीची के फल गिर रहे हैं। इस बार भागलपुर में 4 हजार हेक्टेयर में आम की फसल लगी है। पिछले साल लगभग 20 हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार हुई थी। आम के साथ ही लीची को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते बगीचों को खरीदने वाले व्यापारी के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिख रही हैं। वहीं उत्पादन कम होने की वजह से बाजार में आम और लीची के महंगा होने की संभावना बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button