भागलपुर

बिहपुर के मिल्की कठौतिया में निजी व सरकारी 5 बीघा जमीन पर अचानक ढाई सौ अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोग घर बनाकर स्थायी निवास करने पहुंचे, दो समुदायों में आक्रोश के पूर्व ही प्रशासन ने सभी को हटवाया ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मिलकी-कठोतिया स्थित सरकारी व कुछ लोगों के निज जमीन पर कब्जा कर घर बनाने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग ढाई सौ से अधिक परिवार के हजारों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे बुधवार की देर रात ही बांस-बल्ला लेकर पहुंच गए। वहीं गुरूवार की सुबह में भी अचानक से हजारों की संख्या में लाेग एकबार फिर से वहां पहुंच गए।सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार, सीओ रोहित कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एएसआई सतेंद्र प्रसाद सिंह भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन व कुछ नीजि जमीन बागीचे में बांस बल्ला गाड़कर बैठे लोगों को हटवाया व बांस बल्ला भी उखड़वाया। वहीं बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोग भूमिहीन हैं। इनका कहना है कि यहां पर बाहर पंचायत के भूमिहीनाें वासगीत पर्चा देकर बसाए जाने की सरकारी पहल हो रही है। जबकि हमलोग भी भूमिहीन है, हमें ही यहां पर बसने दिया जाए। इस पर एसडीओ ने प्रक्रिया के तहत आने को कहा। एसडीओ ने कहा कि अगर आप भूमिहीन हैं, तो आप आवेदन दें। सरकार आपके लिए जमीन चयनित करेगी। जबरन जमीन पर कब्जा करना अपराध है। मौके पर इलाके के सैकड़ो गणमान्य लोग भी मौजूद थे। एसडीओ के समझाने के बाद शैलेंद्र सिंह, भोला सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, ठाकुर सिंह, निरंजन सिंह समेत अन्य कई जमीन मालिक की नीज व सरकारी जमीन करीब पांच बीघा खाली किया। गांव में चर्चा हो रही है कि प्रशासन के हटने के बाद पुन: उक्त जमीन पर कब्जा कर घर बनाने के लिए पहुंच जाएगे। इस आशंका को भांपते हुए एसडीओ श्री पाल के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने उक्त स्थल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दिया है। इस तरह से सरकारी अथवा नीजि जमीन पर जबरन घर बनाकर कब्जा करने के लिए यहां पर अगर किसी के द्वारा दोबारा इस प्रकार की हरकत की गई तो उस पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगी। उस व्यक्ति की पहचान कर उस पर केस भी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button