Uncategorizedभागलपुर

आज से खुल गए शहर के सारे महाविद्यालय ,छात्रों की संख्या काफी कम दिखी

अमरजीत सिंह संवाददाता भागलपुर

वैश्विक महामारी कोरोना पूरी तरह शैक्षणिक संस्थान को धराशाही कर दिया था, कई महीनों से स्कूल कॉलेज एवं तकनीकी संस्थान बंद थे ।आज कॉलेज एवं तकनीकी संस्थान खुल गए हैं। आज से ही महाविद्यालय में इंटर एवं ग्रेजुएशन के छात्रों की कक्षा शुरू हो गई। बताते चलें कि महाविद्यालय में यहां के विद्यार्थियों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं ,उसमें प्रमुखता से यह देखी जा रही है कि अगर विद्यार्थी वैक्सीनेशन कराकर कॉलेज आ रहे हैं तभी उन्हें क्लास करने का मौका दिया जा रहा है अन्यथा उन्हें क्लास से वंचित रहना पड़ रहा है ,वहीं दूसरी ओर 50 फ़ीसदी बच्चे ही एक बार में कक्षा में क्लास कर पाएंगे फिर 50 फ़ीसदी बच्चे दूसरे दिन कक्षा में प्रवेश कर क्लास कर पाएंगे। कोरोना गाइडलाइन को पूरा ध्यान मे रख कर कक्षा की योजनाएं बनाई गई हैं। शहर में जितने भी महाविद्यालय हैं जैसे टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, सुंदरवती महिला कॉलेज , सबौर महाविद्यालय ,झुनझुनवाला महाविद्यालय,आईटीआई कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज सभी के छात्र-छात्राओं का क्लास कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आज से प्रारंभ कर दिया गया है,वहीं दूसरी तरफ बताते चलें कि आज सुंदरवती महिला महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या में काफी कमी देखी गई। छात्राएं किसी विषय में एक किसी विषय में दो तो किसी विषय में दस की संख्या में दिखी। प्राचार्य डॉक्टर रमन सिन्हा से बात करने पर बताया कि हम सबों ने कोविड-19 के पूरे प्रोटोकॉल को ध्यान में रखा है और जो भी बच्चे वैक्सीन लेकर आ रहे हैं उन्हें ही क्लास में आने की इजाजत दी जा रही है आज पहला दिन था महीनों बाद महाविद्यालय खुला है बच्चे की संख्या आज काफी कम थी, वैश्विक महामारी कोरोना से सभी डरे हुए हैं बच्चे धीरे-धीरे आएंगे और उनकी पढ़ाई में जो कमी आई है उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा , आगे परीक्षा को लेकर भी ऊपर से जैसा आदेश आता है उस तरह से परीक्षा ली जाएगी। विद्यालय व कोचिंग संस्थान को खोलने का अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button