भागलपुर

अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा मे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाते हुये मां दुर्गा के जयकारे के साथ पहली नवरात्र का किये शुभारंभ।

अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा मे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाते हुये मां दुर्गा के जयकारे के साथ पहली नवरात्र का किये शुभारंभ।

भागलपुर सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम में दुर्गा पूजा की पहली नवरातरात्र को लेकर देररात से ही बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवडिय़ा एंव श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाते हुये मां दुर्गा के जयकारों के साथ पहली पुजा का शुभारंभ किये।इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं एंव कांवडियों ने गंगा में पुजा पाठ करते हुये अजगैबीनाथ मंदिरों में भी पुजा पाठ करते हुये उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ, मां दुर्गा के जयकारों के साथ पैदल एंव वाहन से बांका जिला स्थीत शंभुगंज प्रखंड के शक्ति पीठ मां दुर्गा तेलडीहा मंदिर एंव देवघर स्थीत बैधनाथ के लिये रवाना हो गये हैं।

IMG 20220926 WA0014

वहीं मां दुर्गा के भक्त संजय कुमार धनबाद ने बताया कि दुर्गा पुजा कि पहली पुजा को लेकर अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ एंव मां दुर्गा कि पुजा अर्चना करते हुये शक्ति पीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पुजा पाठ करते हुये देवघर जाते हैं।जिससे हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। दस वर्षों से तेलडीहा दुर्गा मंदिर एंव देवघर बैधनाथ धाम सपरिवार जाते है।इसको लेकर थानाध्यक्ष लाल बहादुर के द्वारा जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किये गये थे।गंगा घाट में अंचलाधिकारी शंभुशरण राय द्वारा एसडीआरएफ टीम को लगाये गये थे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार के द्वारा साफ सफाई अभीयान किये जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button