भागलपुर

उत्पाद अधिनियम मामले में अलग अलग जगहों से दो गिरफ्तार ।।

नवगछिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर उत्पाद अधिनियम मामले में आरोपित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हाजीपुर सदर वैशाली जिले के सामाचक निवासी उद्रेश कुमार उर्फ उदय और बेगूसराय के खोदावनपुर निवासी प्रह्लाद कुमार बताया जाता है।

इस बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि पिछले वर्ष वाहन जांच के क्रम में विदेशी शराब से लदी चार पहिया वाहन जप्त की गई थी। जिसके सत्यापन में दोनो अभियुक्त नाम सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नवगछिया पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button