भागलपुर

BJP जिला कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया गया

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में तिलक मांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में तिलक मांझी मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका आज समापन संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला एवं जिला महामंत्री देवव्रत घोष ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के आधारभूत संरचना, विचारधारा , अनुशासन से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किए। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रणव दास, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, तिलक मांझी नगर मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, तिलक मांझी नगर मंडल उपाध्यक्ष सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन भारती, शशांक शेखर घोष, युवा मोर्चा तिलक मांझी नगर मंडल अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, अनुज कुमार झा, कुश कुमार, रोहित कुमार, योगेश पाठक, दीपक मिश्रा, आशुतोष चौधरी, सुनीता सिन्हा, प्रीति प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button