दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, 15 लीटर देशी शराब बरामद ।।

Screenshot 20220528 065313
[espro-slider id=5813]
  • नशे में हंगामा करने की सूचना पर बिहपुर पुलिस ने एक शराबी को पकड़ा,
    निशानदेही पर 15 लीटर देशी शराब के साथ दूसरा कारोबारी गिरफ्तार

नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर सतियारा गाँव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराब कारोबारी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तार पवन की निशानदेही पर दूसरा शराब शराब कारोबारी मुन्ना मंडल को गाँव से ही पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया।

साथ ही उसके घर समीप सड़क किनारे गड्ढे में छिपाया एक प्लास्टिक जार में 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना मंडल पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि मुन्ना उसे शराब उपलब्ध करता था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का माउथेनेलाइजर व बिहपुर सीएचसी में मेडिकल जांच में अल्कोहॉल की मात्रा पाई गई। बिहपुर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को शनिवार के दिन न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *