भागलपुर

गंगा धार में डूबने से दो युवक की मृत्यु ।। Inquilabindia

भागलपुर पीरपैंती से रामाशंकर सिंह की रिपोर्ट

पीरपैंती प्रखंड के दो गांव में बाढ़ के पानी आ जाने से एक ही दिन 2 युवक की मौत। पहली घटना ग्राम पंचायत मोहनपुर के छोटी मोहनपुर निवासी मुकेश मंडल उम्र 24 वर्ष पिता सीताराम मंडल थाना एक चारी के स्थाई निवासी थे। बताया जाता है कि युवक बाढ़ के पानी में सुबह सुबह शौच करने के लिए जा रहा था कि अचानक उनकी पैर गहरे दलदल में पड़ गई जिससे कि युवक डूब गया और अधिकः पानी पीने के कारण उनकी मौत हो गई।दूसरा घटना ग्राम पंचायत खबासपुर के वार्ड नंबर 3 के प्रमोद मंडल उम्र 28 वर्ष पिता जलधर मंडल मौत बाढ़ का पानी अधिकः हो जाने से युवक धार में डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही युवको के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है साथ ही दोनों शव को एकचारी थाना पुलिश पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button