भागलपुर

भवानीपुर थाना – देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना पुलिस ने मनोहरपुर गांव में छापेमारी कर हंगामा कर रहे युवकों में से दो को धर दबोचा। मौके से एक स्कॉर्पियो (CH03L2525) जब्त की गई, जिसमें से एक लोडेड देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ।
👉 गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मृत्युंजय कुमार शर्मा (कुशहा, भवानीपुर)
  2. सुमित कुमार (बैला नवादा, बैलदौर)

➡️ मामला दर्ज: भवानीपुर थाना कांड सं. 116/25, आर्म्स एक्ट के तहत 5 नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज।

img 20240801 wa00017040687439974309214

📍 गोपालपुर – मोबाइल झपटमार धराया

गोपालपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर से मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक बदमाश को रंगेहाथ पकड़ा और छिनी गई मोबाइल व बाइक बरामद की।
👉 गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. उमेश दास (पंचगछिया बाजार, गोपालपुर)
    ➡️ मामला दर्ज: गोपालपुर थाना कांड सं. 183/25 | BNS की धाराओं में गिरफ्तारी

📍 ढोलबज्जा – शराब माफियाओं पर कार्रवाई

शराबबंदी कानून के तहत ढोलबज्जा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया –

  1. दिलीप शर्मा (छड़ापट्टी, पूर्णिया)
  2. बुधो मंडल
  3. चंदन शर्मा (जंगली टोला कदवा, भागलपुर)
    ➡️ मामला दर्ज: ढोलबज्जा थाना कांड सं. 52/25 | बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत

📍 नवगछिया – वारंटी गिरफ्तार

पुराने एक्साइज केस (केस सं. 1289/21) में वांछित विकास कुमार (श्रीपुर, नवगछिया) को कोर्ट के NBW के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

🛑 पुलिस की मुस्तैदी से अपराधियों की अब खैर नहीं – भागलपुर ज़िले में कानून का डंडा जोरदार तरीके से चला!

#CrimeControl #BhagalpurPolice #BreakingNews #ActionModeOn #LawAndOrder

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button