भागलपुर

देशी कट्टा और खोका के साथ युवक गिरफ्तार ।।

देशी कट्टा और खोका के साथ युवक गिरफ्तार ।।

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेदी राय टोला में छापेमारी कर अबैध अग्नेयास्त्र के साथ इस्माइलपुर के पश्चिमी टोला भिट्ठा निवासी राहुल कुमार को एक देशी कट्टा और एक खोका के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि मामले को लेकर फ़ायरींग होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और राहुल को पकड़ लिया गया। इस बाबत वेदीराय टोला निवासी विद्यानंद ने इस्माइलपुर थाने में राहुल के विरुद्ध रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार युवक का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button