खगड़ियाबिहार

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के नगर पंचायत अंतर्गत मंगलवार को करना गांव स्थित नविता विवाह भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाली जिले की महिलाओं एवं बेटियों को सम्मानित किया गया.

IMG 20220309 WA0005 1

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर गौरव कुमार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा की देश को अग्रणी बनाने में महिलाओं का योगदान सराहनीय है. महिलाएं क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं के उत्थान से ही समाज का सम्पूर्ण विकाश संभव है.

IMG 20220309 WA0003

इस दौरान मड़ैया हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर आनंद कुमार बिट्टू, नवोदित किसान संघ के अध्यक्ष रामानुज रमण, परबत्ता नगर पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रवण कुमार राय, एआईएसएफ के अंचल सचिव चार्ली आर्या, मुर्शीद आलम,रिजवान आलम, पंचायत कॉर्डिनेटर गौरव कुमार समेत कई गणमान्य लोगों द्वारा महिलाओं और बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

IMG 20220309 WA0004

मौके पर ए.आई.एस.एफ के अंचल अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा, राहुल कुमार यादव, संतोष कुमार, चाँदनी कुमारी,जिला उपाध्यक्ष सबीना खातून समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button