शिक्षण संस्थान के द्वारा तृतीय वर्षगांठ पर बच्चों के बीच हुई भव्य आयोजन

IMG 20220308 WA0012
IMG 20220308 WA0018

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के एक निजी कोचिंग संस्थान “सिगनम मैथमेटिक्स” का तृतीय वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमन्त्र गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण से किया गया। तदुपरांत अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट मैरी स्कूल के निदेशक शाजिद, वाइस प्रिंसिपल रजनीश कुमार , वरिष्ठ शिक्षक सुमन कुमार, एवं शिक्षक यू. के. के द्वारा सिगनम मैथमेटिक्स के द्वारा लिए गए रिव्यू टेस्ट में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

IMG 20220308 WA0022

मौके पर शिक्षक सुमन कुमार , बरूण यादव एवं अमित कुमार ने अपने प्रोत्साहन भरे शब्दों से बच्चों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम किया, एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए परबत्ता के बच्चों के लिए सिगनम मैथमेटिक्स की महत्ता को भी बताया।

IMG 20220308 WA0014


मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित सेंट मैरी स्कूल के निदेशक शाजिद सर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय आपके लिए बहुत कीमती है,जिसने इसका मूल्य समझ लिया उसकी प्रगति को कोई अवरूद्ध नहीं कर सकता। वहीं कोचिंग संचालक अभिषेक कुमार ने कहा कि तीन वर्षों के इस अल्प काल में परबत्ता प्रखंड के अभिभावकों ने सिगनम मैथमेटिक्स पर जो विश्वास दिखाया है,वह वास्तव में उम्मीद से परे है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिगनम के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने का एकमात्र वजह यहां के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के अंदर खुद से पढ़ने की प्रेरणा जागृत करना है।

IMG 20220308 WA0019 1

अंततः सिगनम एकेडमी के शिक्षक विश्वजीत कुमार ने कहा कि हमारी संस्थान ईमानदारी पूर्वक बच्चों के नैतिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास पर विश्वास करती है और हमारा उद्देश्य बदलते समय के अनुसार परबत्ता के बच्चों को इनोवेटिव तरीके से बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।

IMG 20220308 WA0023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *