Uncategorized

परबत्ता थाना के एस.आई खुद बिना मास्क पहने पब्लिक का चालान काटते वीडियो वायरल

विश्व महामारी कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ती संक्रमित व्यक्तियों की संख्याओं में बिहार सरकार और जिलाधिकारी के आदेशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन पदाधिकारी अस्पताल कर्मी आदि सभी आम आदमी को यात्रा के दौरान हमेशा चेहरे पर मास्क लगाने की कड़ी निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन विभिन्न जगहों पर लगातार सघन मास्क चेकिंग चलाते दिख रहे हैं, लेकिन ई क्या मास्क चेकिंग के दौरान परबत्ता थाना पुलिस कर्मी एस.आई पीके राही खुद बेपरवाह नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि मास्क चेकिंग के दौरान आम आदमी से चालान तो जरूर काट रहे हैं लेकिन खुद बिना मास्क पहने। आखिरकार पुलिस की ई दादागिरी कब तक आम आदमी के साथ चलती रहेंगी। इतना ही नहीं वैसे मुसाफिर जो इन महाशय के खास लोग हों और फोन पर बात करा दिया जाय तो उन्हें बिना चालान काटे आने जाने की खुशी – खुशी आजादी दे दी जा रही है।

IMG 20220129 WA0001

अब सवाल पुलिस प्रशासन के विभाग पर ये सवाल उठ रहीं हैं बिहार सरकार और जिलाधिकारी की गाइडलाइंस क्या सिर्फ आम आदमी के लिए हीं हुई हैं या फिर दादागिरी दिखाने वाले और कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने वाले इन पुलिस कर्मियों पर भी। देखिए अब इस मामले को लेकर जिला प्रशासन कहां तक कार्रवाई करते हैं या इग्नोर करते हैं।

IMG 20220129 WA0003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button