खगड़ियाबिहार

परबत्ता में चोरों का आतंक बरकरार,रोकते नही रुकती

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार में लगातार चोरों का आतंक बरकरार दिख रही है। जिसके कारण पुरे बाजार के दुकानदारों के बीच हड़कंप मची हुई हैं। इन दिनों ताजा मामला परबत्ता बाजार के हीं एक व्यवसाई के घर में चोरों द्वारा करीब आठ लाख की चोरी किए जाने का समाचार प्रकाश में आई हैं। जानकारी अनुसार घटना शनिवार की रात की बताई जा रही हैं, जहां चोरों ने उक्त घटना को परबत्ता बजार स्थित शिवम शॉपिंग सेंटर के प्रोपराइटर कुमार उदयचन्द्र उर्फ मुन्ना के घर से शनिवार की देर रात अपने शातिर दिमाग से लाखों की संपत्ति चुरा फरार हो गया। वहीं घटना के बाद बाजार में हलचली माहौल बनी हुई हैं। पुछताछ में शिवम शॉपिंग सेंटर की संचालिका रूपम देवी ने बताई कि नवनिर्मित मकान के पास बनी खपरैल के मकान में से रात्रि में चोरों ने ऊपरी रास्ते से गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों रुपए की कीमती जेवरात समेत हजारों रुपए की नगदी चोर रफुचक्कर हो गया। उनकी मानें तो उन्हें करीबन आठ लाख रुपए की क्षति हुई हैं।

IMG 20220515 WA0005

साथ ही साथ संचालिका रूपम देवी ने ये भी बताई कि मेरे नवनिर्मित मकान के पास पूर्व से बनी खपरैल के मकान में चोरों ने प्रवेश कर गोदरेज का ताला तोड़क चार पीस सोने की चूड़ियां, ढाई सौ ग्राम | तीन पीस बड़ा चैन, 30 ग्राम | तीन पीस छोटा चैन, 20 ग्राम | पांच पीस अंगूठी, 25 ग्राम |नाथ एक पीस 0•5 ग्राम | नथ तीन पीस 0.13 ग्राम | पायल 3 पीस, 600 ग्राम। चांदी का सिक्का एवं दो लाख नगदी रुपए आदि कई कीमती सामानों की चोरी कर फरार हो गया। उनकी मानें तो उनके नए मकान पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते नीचे खपरैल मकान में प्रवेश कर घर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। घटना के बाद से शिवम शॉपिंग सेंटर की संचालिका रूपम देवी काफी चिंतित हैं। क्योंकि चोरों ने जो उनके पूरे के पूरे जेवरात जो ले लिया हैं। इस बाबत उन्होंने परबत्ता थाना को आवेदन भी दिया हैं । वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि रूपम देवी का आवेदन आईं है,जिसे स्वीकृत भी कर ली गई हैं। फिलहाल जांच किया जा रहा हैं। दोषियों व चोरों तक अविलंब पहुंच गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

IMG 20220515 WA0003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button