भागलपुर

मुखिया दीपक की याद में स्मृति स्मारक बनेगा, शोक सभा में हुआ तय ।। InquilabIndia


रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया- भवानीपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

IMG 20210515 WA0064

शोक सभा का संचालन राजद के प्रवक्ता विश्वास झा ने किया। पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उपमुखिया सुधीर यादव एवं वार्ड सदस्य अनंत कुमार ने बताया की मुखिया दीपक की मौत हृदयगति रूकने से हो गई। पूरा पंचायत उनके निधन से शोकाकुल है। शोक सभा में उपमुखिया सुधीर यादव, वार्ड सदस्यों में सुबोध मंडल, विपिन यादव, सीताराम यादव, अनंत कुमार, सीमा देवी, कविता देवी, रीना देवी, मुन्नी देवी, सरिता देवी, अर्चना देवी, साजन यादव, सुनील यादव, अबोध कुमार, मनोज ठाकुर, प्रवीण झा, भीम पासवान, किशोर साह, संजय साह, धर्मेंद्र, रूपचंद्र, आदित्य, नीतीश, शेखर एवं संतोष शामिल हुए। वहीं सभा का संचालन करते हुए विश्वास झा ने मांग किया कि दिवंगत मुखिया दीपक की याद में स्मृति स्मारक बनाया जाए। जिसे सभी वार्ड एवं ग्रामीणों के सहयोग से निजी कोष संग्रह कर निर्माण कराया जाएगा। जिसकी सहमति सभी वार्ड सदस्यों ने दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button