भागलपुर

अवैध लाटरी के टिकट के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया।

नवगछिया पुलिस अवैध लाटरी के टिकट के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित नवगछिया थाना के मक्खातकिया निवासी मु. अली है। इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया थाना के गश्ती टीम को सूचना मिली कि मक्खातकिया में एक व्यक्ति लॉटरी का टिकट को अवैध रूप से बेच रहा है।

sawan maas second monday1478042309159947425968898690

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया थाना गश्ती टीम मक्खातकिया पहुंची तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे बल के सहयोग से खदेरकर पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति के तलाशी के क्रम में कुल 290 लॉटरी का टिकट बरामद हुआ। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

sawan maas second monday1477313308130202974313706000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button