भागलपुर

राजद ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, कोविड की तैयारियों का लिया जायजा


रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया- नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव में किए गए ।

IMG 20210501 WA0049

व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को विपक्ष के नेता शैलेश कुमार, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा व अन्य राजद नेता पहुंचे। जहां संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का सबों ने जायजा लिया। वहीं विपक्ष के नेता शैलेश कुमार ने अस्पताल में कार्यरत टीकाकरण केन्द्र की जानकारी ली और फीवर क्लीनिक की व्यवस्थाओं को देखा। कोविड कमांड सेंटर पहुंचकर होम आइसोलेशन मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जा रही जानकारियों के बारे में भी पूछताछ की। साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को शैलेश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि वे रोजाना होम आइसोलेशन मरीजों से दूरभाष पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। अगर उन्हें दवाइयों या अन्य मदद की आवश्यकता है, तो उसकी तुरंत व्यवस्था कराएं। इसकी रोजाना रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराने को कहा। वहीं जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. बरूण कुमार की सराहना करते हुए कहा कि इनके निर्देशन में अस्पताल की व्यवस्था काफी बेहतरीन है। टीकाकरण में भी इनके टीम ने खासा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजद की ओर से कोविड वॉरियर के लिए डॉ. बरूण कुमार का सम्मान कर हौसला बढ़ाया जाएगा। इस दौरान विपक्ष के नेता शैलेश कुमार ने कोविशिल्ड का पहला डोज भी लिया और लोगों ने अनुरोध भी किया कि उन्हें वैकसिनैशन अवश्य लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button