बिहार

शहाबुद्दीन के निधन पर राजद ने जताया शोक


रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के सिवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन की कोरोना के चलते मौत हो गई है। वायरस से संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन का दिल्ली के पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को शहाबुद्दीन की मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही विपक्ष के नेता शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा आदि ने शोक व्यक्त किया है। वहीं जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने शहाबुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button