खगड़ियाबिहार

अपराधियों की करनी होगी गिरफ्तारी बर्ना जाएगी थानेदारी:- एसपी अमितेश कुमार

IMG 20220309 WA0010 19

खगड़िया जिले के पुलिस कप्तान व एसपी अमितेश कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों के साथ हीं साथ गोगरी थाना और मड़ैया ओपी थाना का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विभिन्न थानाध्यक्षों को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि अगर विभिन्न मामलों में संलिप्त अपराधियों की नहीं होगी गिरफ्तारी तो जाएगी थानेदारी। वहीं मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस गश्ती में भी तेजी लाने की बात बताए। थाने के दस्तावेजों में अंकित फरारियों और वारंटिओं की गिरफ्तारी को लेकर भी कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20220322 WA0001

एसपी अमितेश कुमार ने मड़ैया ओपी थाना का वार्षिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न दस्तावेजों की जांच भी विस्तार पूर्वक किया। इतना ही नहीं थाने के दस्तावेजों में पड़ी लंबित कांडों के निष्पादन पर भी थानाध्यक्षों का ध्यान केंद्रित कराया। इसके तत्पश्चात शराबबंदी को लेकर समय समय पर अभियान चलाकर शराब तस्करों पर भी पुर्ण रूप से नकेल कसने को कहा। इलाके में हो रही चोरी व मारपीट आदि को मद्देनजर रखते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने की बातें बताते हुए कहा कि जैसे भी हों इलाके में मनचलों और असमाजिक तत्वों पर पुर्णत: पैनी नजर रख शांति व्यवस्था कायम कराया जाय। अंततः खगड़िया पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान बारीकी से सभी दस्तावेजों और समस्याओं से अवगत होकर वार्षिक निरीक्षण किया। साथ ही साथ थाने में लंबित कांडों की भी बारिकी से समीक्षा कर इस पर अविलंब कार्रवाई और गिरफ्तार की बात बताई। मौके पर गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत सभी पुलिस दल – बल मौजूद थे।

IMG 20220107 WA0015 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button