बिहार

सुलतानगंज मे मारवाड़ी समाज द्वारा भगवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा।।।।

भागलपुर सुलतानगंज मे मारवाड़ी समाज के महेश प्रसाद भुमानिया द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया।इस दौरान महेश भुमानिया के घर से कलश शौभा यात्र निकाल कर चौक बाजार होते हुए राम सीता मंदिर प्रागण मे पैदल यात्रा कर भगवत कथा स्थल मारवाड़ी युवा मंच पहुच कर कलश यात्रा का समापन किए गए।इस दौरान सैकडों की संख्या मे महिलाओं ने भाग लेकर नाचते गाते हुए ढोल बाजा गाज के साथ मंदिर पहुच कर राम सीता मंदिर मे पुजा पाठ करते हुए राम सीता मां की आरती अराधना किए।साथ ही यज्ञ स्थल पैदल पहुचे। इस दौरान महेश भुमानिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच मे सात दिनों तक भगवत कथा यज्ञ होना हैं।इसके लिए कलश शौभा यात्रा निकाला गया ।जो हमारे घर से चौक बाजार होते हुए राम सीता मंदिर पैदल यात्रा कर मारवाड़ी युवा मंच यज्ञ स्थल पहुचे।साथ ही अयोध्या के कथा वाचक श्री अजय जी बियास के द्वारा सात दिन तक कथा वाचक एंव नित्य का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान मारवाड़ी समाज के कार्यकर्ता गौपाल अग्रवाल,,प्रकाश मुरारका,राजेश रामुका,विपिन मुरारका,विकास मुरारका,मनोज जादुका,विनोद मुरारका, मोहन भुमानिया, संतोष भुमानिया, कृष्ण कुमार मुरारका, काशी रामुका,केशव भुमानिया, जुगल भुमानिया, अमरिश भुमानिया ,एंव भुमानिया परिवार व शहर के गणमान्य लोग मौजुद थे। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button